खान-पान की बदली आदतों के कारण कब्ज होना एक आम बात हो गई है। कब्ज का होना कई बीमारियों को न्योता देने जैसे है।
मसल्स बनाने के लिए अपनी डाइट में जरूर शामिल करे ये चीज़ें
मुनक्का
कब्ज की तकलीफ दूर करने के लिए मुनक्का एक असरदार उपाय है। आठ से दस मुनक्का गरम दूध में उबाल कर नित्य सेवन करने से पेट को राहत मिलती है। साथ ही मल का सरलता से त्याग हो जाता है।
पपीता
पपीता पेट ठीक करने में काफी लाभदायक होता है। इसे दिन में एक बार खाने से पेट में कब्ज नहीं होती।
सेब और अंगूर
सेब और अंगूर खाने से भी पेट साफ होता। सेब का जूस पीने से आंतों की गंदगी साफ होती है।
टमाटर
टमाटर खाने से भी कब्ज़ खत्म हो जाता है। खाने के साथ सलाद में कच्चा टमाटर खाना लाभदायी होता है।
तांबे का बर्तन
तांबे के बर्तन में एक चुटकी नमक डाल कर पानी रात भर ढक कर रख कर सुबह में उस पानी को पीने से कब्ज में राहत हो जाती है।
चुटकी भर नमक मिला पानी
गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक मिला कर सोने से पूर्व पीने से भी आंते साफ रहती है। और अशुद्ध जमा हुआ मल शौच के समय आसानी से निकल जाता है।
गाजर का रस
गाजर का रस निकाल कर पीना कब्ज में लाभदायक है। गाजर में बहुत ज्यादा फाइबर होता है। फाइबर कब्ज के साथ पेट की दूसरी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features