देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश से कई राज्यों में हालात बेकाबू हैं और गुजरात भी इससे अछूता नहीं रहा हैं। राज्य के दो जिले बनासकांठा और पाटन इस समय भंयकर बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समाज के विभिन्न वर्ग के लोग अपनी-अपनी तरफ से मदद कर रहे हैं और इसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहा महिला उत्पीड़न, हरदोई में अधेड़ तांत्रिक ने किया मासूम से रेप…
गुजरात के राजकोट की चौथी और नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली दो लड़कियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। श्रेया मेहता और श्रुति मेहता ने अपने जेबखर्च से बचाई हुई राशि से मुख्यमंत्री राहत कोष में 2778 रुपये का चैक भेंट किया है।
सूरत के माजुरा से भाजपा विधायक हर्ष सांघवी ने ट्वीट कर दोनों बच्चों की तारीफ करते हुए लिखा है कि भले ही इन बच्चों की उम्र कम है लेकिन इनका दिल बड़ा है।
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को लिखे एक पत्र में बच्चों ने सीएम को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि हम आपको जन्मदिन का तोहफा देना चाहते हैं। दोनों लड़कियों ने अपने पत्र में लिखा है, ‘हमें अपने पिता के माध्यम से यह पता चला कि राज्य के बनासकांठा में बाढ़ से हालात गंभीर हैं और आपने (मुख्यमंत्री) अपनी पूरी टीम के साथ वहां लगातार लोगों की मदद की। इससे हमें भी लगा कि हमें बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इसलिए हम अपनी पॉकेट मनी को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करना चाहते हैं।’
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features