गुजरात में नडियाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर कल देर शाम दो कारों के बीच हुई टक्कर में पांच व्यक्तियों की मौत तथा अन्य पांच घायल हो गये। घायलों को निकट स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्घटना ग्रस्त परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गये।
अहमदाबाद के जमालपुर स्थित चना तथा मूंगफली के व्यवसायी याकुब शेख अपनी पत्नी कौसरबीबी, पुत्री सीमाबेन, सीमाबेन की पुत्री जिया तथा उसके संबंधी की पुत्री इनाया की इस हादसे में घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वे वड़ोदरा से अहमदाबाद की ओर आ रहे थे। उस समय पीछे से आ रही कार ने उनकी कार को टककर मार दी थी। दुर्घटना ग्रस्त फोर्च्युनर कार चालक साणंद का निवासी प्रमुख पटेल बताया जा रहा है। ऐसा भी अनुमान है कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
कार चालक को चिकित्सा के लिए सिविल हॉस्पीटल लाया गया। तब वह नशे में धुत पाया गया। इस दुर्घटना में प्रमुख चंदुलाल पटेल, समीराबेन याकुबभाई शेख, जीयाबानू वसीमभाई शेख, सहद शेख और निदाबानु इमरान शेख गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इन्हें नडियाद की सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features