गोरखपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली

गोरखपुर, गोरखपुर ज‍िले के बड़हलगंज के सिधुआपार में सोमवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। मह‍िला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गांव में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में बदमाश आते हुए दिख रहे है। फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। संपत्ति के विवाद में महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है।

यह है मामला

कल्यानपुर निवासी पुष्पा यादव पत्नी स्व. दयानंद यादव काफी दिनो से सिधुआपार में मकान बनवाकर रहती थीं। सोमवार की दोपहर में 12 बजे घर में पुष्पा व उनकी छोटी बेटी प्रीति मौजूद थे। इसी बीच बाइक से तीन लोग आए और घर के सामने खड़ा होकर आवाज लगाया और दरवाजा खोलने को कहा।

ऐसे मारी गोली

पुष्पा ने जैसे ही दरवाजा खोला दो युवक अंदर घुस गए। एक युवक बाइक स्टार्ट करके उस पर बैठा था। अपने साथ लेकर आए सेव व केला बदमाशों ने घर के अंदर तख्ते पर रख दिया। पुष्पा अभी कुछ समझ पाती इससे पहले एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर सिर में सटाकर गोली मार दिया।

भूम‍ि व‍िवाद में हत्‍या की आशंका

गोली चलने की आवाज सुनकर बेटी प्रीति कमरे से बाहर निकली तो बाहर लहूलुहान मां फर्श पर गिरी पड़ी थी। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची बड़हलगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जमीनी रंजिश में महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल चल रही है। जल्द ही इसे स्पष्ट हो जाएगी।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com