घर में सुख और समृद्धि के लिए ये आसान सा वास्तु उपाय…

सनातन धर्म में वास्तु दोष का विशेष महत्व है। इसके लिए गृह निर्माण से लेकर प्रवेश तक वास्तु दोष का ख्याल रखा जाता है। वहीं, गृह प्रवेश के बाद भी वास्तु दोष का ध्यान रखना चाहिए। लापरवाही बरतने से जीवन में अस्थिरता आ जाती है। साथ ही आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, पारिवारिक कलह भी होती है। अगर आप भी आर्थिक समस्या से परेशान हैं और उसका समाधान पाना चाहते हैं, तो लौंग और कपूर का इस्तेमाल करें। लौंग और कपूर के उपाय करने से न केवल आर्थिक समस्या दूर होती है, बल्कि घर में सुख और समृद्धि भी आती है। आइए जानते हैं- अगर आप धन हानि से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो लौंग से वास्तु दोष को दूर करें। इसके लिए एक कटोरी में 2 लौंग और एक कपूर लें। अब इसे किचन के बाहर जलाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या से निजात मिलता है। -अगर आप तत्काल आर्थिक समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन नहाने के पानी में एक कपूर मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को करने से भी आर्थिक परेशानी दूर होती है। आपका धन किसी के पास लंबे समय से फंसा है और वापस नहीं मिल रहा है, तो आप लौंग का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए स्नान ध्यान करने के बाद एक लाल गुलाब फूल, दो लौंग और एक कपूर लेकर माता रानी के चरणों में समर्पित कर दें। इस उपाय को करने से रुका हुआ धन जल्द वापस मिल जाता है। -अगर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शाम के समय रोजाना कपूर जलाकर आरती करें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है। -अगर आप लंबे समय से आर्थिक समस्या से गुजर रहे हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो घर के किसी कोने में रोजाना चार कपूर रख दें। इससे वास्तु दोष दूर हो जाता है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com