नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जनपद में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां एक गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने कई माह तक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई।

उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली किशोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई। किशोरी की नानी ने उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया वहां पर जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है।
एसपी ने बताया कि किशोरी की नानी ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ उसका चाचा कई माह से बलात्कार कर रहा है। किशोरी की बात सुन परिवार के लोग सन्न रहे गये। इसके बाद शिकायत पुलिस से की गयी। फिलहाल इस मामले में किशोरी की नानी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और आरोपी चाचा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features