चाय बेचने वाले अन्नू कपूर आखिर कैसे बन गए बॉलीवुड के बड़े दिग्गज कलाकार

चाय बेचने वाले अन्नू कपूर आखिर कैसे बन गए बॉलीवुड के बड़े दिग्गज कलाकार

जाने-माने एक्टर, प्रेजेंटर और सिंगर अन्नू कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जो लीड रोल में ना होने बावजूद नोटिस किए जाते हैं। जिस फिल्म में काम करते हैं वो हिट हो या फ्लॉप लेकिन अन्नू कपूर का किरदार दमदार होता है। फिल्मों से इतर टीवी शो की बात करें तो जिस शो को वो होस्ट करते हैं उसे सदाबहार बना देते हैं। अन्नू कपूर को जो किरदार मिलता है उसे जीवंत बना देते हैं।

#खुलासा: अजय देवगन से पहले किसी और से प्यार करती थीं काजोल, और… चाय बेचने वाले अन्नू कपूर आखिर कैसे बन गए बॉलीवुड के बड़े दिग्गज कलाकार

#Video: ये कोई फिल्मी सीन नहीं है, सच में Kiss करते पकडे गये ‘जैकलीन और वरुण’….बॉलीवुड में मचा हडकंप

अन्नू कपूर का शो ‘सुहाना सफर’ काफी फेमस है। इस शो में अन्नू कपूर फिल्मी दुनिया की कुछ अनकही कहानियां सुनाते हैं। सभी फिल्मी सितारों के किस्से सुनाने वाले अन्नू कपूर की कहानी शायद किसीन ने नहीं सुनी होगी। आज हम कपूर की जिंदगी के कुछ अनकहे किस्से लाए हैं। अन्नू कपूर का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था और  उनकी मां बंगाली थी। अन्नू कपूर के पिता पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे।  

जो शहर-शहर जाकर गली-नुक्कड़ पर परफॉर्म करते थे। जिससे अन्नू के परिवार को नौटंकीवाला भी कहा जाता था। अन्‍नू कपूर की मां एक क्लासिकल डांसर थीं। घर में आर्थिक तंगी होने के कारण अपनी पढ़ाई  नहीं पूरी कर पाए। उनकी मां 40 रुपए की सैलरी पर एक स्कूल में पढ़ाती थीं। अन्नू आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे। लेकिन पढ़ाई पूरी ना हो पाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।  

उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए चाय का स्टॉल लगाया। जब ये काम नहीं चला तो चूरन के नोट बेचा करते थे। इतना ही नहीं अन्नू लॉटरी टिकट भी बेचते थे। पढ़ाई अन्नू कपूर ने अपने पिता की कंपनी ज्वॉइन कर ली। साथ ही दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। एक थिएटर में प्ले के दौरान अन्नू कपूर ने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुड्ढे का रोल निभाया था।  

इस नाटक को देखने के लिए फिल्म मेकर श्याम बेनेगल भी पहुंचे थे। उन्हें अन्नू की परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई। उन्होंने अन्नू को  तारीफों भरा पात्र लिखा और मिलने को बुलाया। अन्नू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की  फिल्म ‘मंदी’ से की ‌थी। अन्नू कपूर कभी लीड एक्टर के तौर पर नजर नहीं आए लेकिन उन्होंने अपने अभिनय की छाप हमेशा छोड़ी। फिल्मों के अलावा अन्नू कपूर ने कई टीवी शो होस्ट किए हैं। अन्नू कपूर को हिंदू शास्‍त्रों का भी ज्ञान है।  

जब वो स्टेज पर खड़े होकर बोलते हैं तो हर कोई सम्मोहित हो जाता है। टीवी शो ‘अंताक्षरी’ उनके यादगार शो में से एक है। अन्नू कपूर ने अपने करियर में तो खूब नाम कमाया। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई ट्विस्ट आए। अन्नू की पहली पत्नी अनुपमा से पहले उन्होंने तलाक लिया और फिर कुछ सालों बाद दोबारा उन्हीं से शादी कर ली। अनुपमा अमेरिका की रहने वाली थीं और उनसे 13 साल छोटी थीं। करीब 17 साल साथ रहने के बाद अन्नू और अनुपमा का तलाक हो गया था। 

साल 1995 में अंताक्षरी के सेट पर अन्नू की मुलाकात अरुनिता से हुई। एक-दूसरे को दोनों पसंद करने लगे और शादी कर ली। शादी के बाद अरुनिता को पता चला कि अन्नू कपूर शादीशुदा हैं। 1993 में अन्नू ने अनुपमा से तलाक लिया था। साल 2001 में दोनों के एक बेटी अराधिता भी हुई। उस दौरान अन्नू कपूर का किसी से अफेयर हो गया। अन्नू बहाना करके अरुनिता को छोड़ बेडरूम से बाहर चले जाया करते थे। इस बात का जिक्र अरुनिता ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। 

अरुनिता को बाद में पता चला जिससे अन्नू का अफेयर था वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पहली पत्नी अनुपमा थी। अन्नू ने अरुनिता को पैसे देने भी बंद कर दिए थे। दोनों साथ में होटल में रुका करते थे। ये सब पता चलने के बाद अरुनिता ने अन्नू कपूर को तलाक दे ‌दिया। साल 2008 में अन्नू ने अपनी पहली पत्नी अनुपमा से फिर से शादी कर ली। अनुपमा और अन्नू के तीन बेटे इवाम, कवान और माहिर हैं। अन्नू कपूर आज भी खूब शराब पीते हैं।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com