मल्टीमीडिया डेस्क। राजशाही भले ही दुनिया के अब गिने चुने देशों में बची हो, लेकिन इतिहास में कई ऐसे राजा हैं, जिनकी तुनकमिजाजी और सनक भरे फैसलों की चर्चा आज भी दुनियाभर में होती है। आज हम आपको बताएंगे चीन के एक ऐसे सनकी सम्राट के बारे में, जिसने शादियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, ताकि खुद के लिए देश की सबसे सुंदर लड़की को दुल्हन बना सके। ये सम्राट था ‘वु ऑफ वान’, जिसे वु ती के नाम से भी जाना जाता है।

यूपी में रिचार्ज वाले भैया 50 रुपए में बेच रहे है लड़कियों के नंबर
वुती हान वंश का सातवां सम्राट था, जिसने 41 ईसा पूर्व से 87 ईसा पूर्व तक शासन किया था। प्राचीन चीन में राजा को ईश्वर के पुत्र के समान माना जाता था, इसलिए जनता में राजा का भय भी व्याप्त रहता था।
चूंकि राजशाही के दौरान समस्त शक्तियां राजा के पास होती थी, इसलिए राजा मनमाने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र रहते थे। इसी का फायदा उठाकर सम्राट वु ती ने अपने शासनकाल में शादियों पर बैन लगा दिया।
चीन में उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक वु ती ने शादियों पर बैन लगाकर देशभर की हर सुंदर लड़की को अपने हरम में शामिल कर लिया था, जहां इन लड़कियों को रखैल बनाकर रखा जाता था। इस कार्य के लिए सम्राट वु ती ने कई सैनिकों को तैनात कर रखा था, जो देशभर से सुंदर लड़कियों के उनके घरों से खींच कर वु ती के सामने पेश करते थे।
अभी-अभी हुआ बड़ा खुलासा : मोदी सरकार की ये सच्चाई जानकर हिल गया पूरा देश
ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक वु ती के हरम में करीब 10000 से ज्यादा खूबसूरत लड़कियां शामिल थी। वु ती के बारे में यह भी कहा जाता है कि रात बिताने के लिए लड़कियों का चुनाव बकरी के द्वारा करता था। उसके द्वारा भेजी गई बकरी जिस लड़की के पास रूक जाती थी, वह उसी के साथ रात गुजारता था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features