नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) 2017 के नतीजे आज (26 अप्रैल) आएंगे। इससे साफ हो जाएगा कि दिल्ली के तीन निगमों के मेयर किस पार्टी के होंगे। MCD चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इसमें कुल 272 में से 270 सीटों पर वोटिंग हुई थी।
जिन दो सीटों पर फिलहाल वोटिंग नहीं हुआ है उसमें सराए पीपल थाला और मौजपुर शामिल हैं। दोनों पर अगले महीने चुनाव होगा। सामने आए दो एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनती दिखाई दी थी। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को काफी कम सीटें मिलती दिखाई गई थीं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features