चार रज्यों के लिए काउंटिंग शुरू है। उत्तर भारत के दो राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा आगे चल रही है। जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे चल रही है। रुझानों में बढ़त होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि “‘भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय’ आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री
जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।”
रुझान-एमपी में बीजेपी, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुमत में
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार भाजपा को बहुमत मिल गया है। बीजेपी 114 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 97 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। यहां कांग्रेस 46 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में कांटे की टक्कर है। यहां भाजपा 99 और कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features