छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रक और कार की जोरदार भिड़न्त में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य बुरी तरह से घायल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रायपुर का एक डॉक्टार परिवार बोलेरो में सवार होकर जा रहा था जिसकी एक ट्रक से भिड़त हो गई। मरने वालों में दो युवक, एक महिला और एक बच्ची शामिल है।
स्कार्पियों ने 9 लोगों को रौंदा 5 की मौत, 4 लोग बुरी तरह घायल
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features