बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन उनकी यादें लोगों के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी के निधन के बाद से उनसे जुड़ी यादों को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक साल पहले का है, जब श्रीदेवी पति बोनी कपूर के साथ एक अवॉर्ड समारोह में शामिल हुई थीं। 
इस दौरान शो को होस्ट कर रहे एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने श्रीदेवी और बोनी कपूर से कुछ फनी सवाल किए थे। श्रीदेवी और बोनी कपूर ने कपिल के इन सवालों का कुछ ऐसा जवाब दिया कि समारोह में मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगें।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कपिल शर्मा का सवाल सुनकर श्रीदेवी हंसने लगती हैं। वीडियो में श्रीदेवी बेहद खुश नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि बीते 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी का निधन हुआ था।
वैसे तो पहले कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत की खबर आई थी। हालांकि बाद में पता चला कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। 28 फरवरी 2018 को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features