नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की छवि को खराब करने के लिए कई तरह के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। अब उनके राष्ट्रपति जाने के बाद भी इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिख रहा शख्स अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को जबरन गले लगाता नजर आ रहा है। वीडियो में हिलेरी क्लिंटन जैसी दिखने वाली महिला ट्रंप से दूर भागने की कोशिश करती दिख रही है लेकिन ट्रंप फिर भी नहीं मानते हैं और उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं।
फिलिप नाम के शख्स ने ट्वीट कर कहा कि यह वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान का है। आपको बता दें कि फिलिप उन शख्सों में से एक है जिन्हें हिलेरी क्लिंटन का बेहद करीबी माना जाता है। इस वीडियो को हिलेरी क्लिंटन ने खुद भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि जब सुबह उन्होंने इस वीडियो को देखा तो वह ठहाके लगाने से खुद को रोक नहीं पाईं।
फिलिप का कहना है कि यह वीडियो 24 सितंबर 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव बहस की स्थिति को दर्शाता है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप और हिलेरी के बीच बहस शुरू होने की घटना को दिखाया गया है। वीडियो में हिलेरी क्लिंटन से गले नहीं मिलना चाहती हैं और हंसते हुए भाग रही हैं लेकिन जिद्दी ट्रंप उनसे जबरन लपट पड़ते हैं। वीडियो में वहां पर मौजूद लोगों के ठहाके की आवाज भी सुनाई दे रही है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					