हिन्दू धर्म में शुभ-अशुभ की बहुत मान्यता होती है। ज्यातिशास्त्र के अनुसार हर इंसान को शुभ-अशुभ के संकेत मिलते रहते हैं लेकिन वह इन सब संकेतो से अंजान रहता है। उसके जीवन में ऐसी कई सारी घटनाएं घटित होते रहती है जो यह दर्शाती हैं कि आपके साथ शुभ होने वाला है या फिर यह किसी अशुभ का संकेत है। आज हम आपसे इन्ही सारी घटनाओं से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं। जिसे जानकर व समझकर आप भी यह तय कर सकते है कि आपके साथ अब शुभ होने वाला है या अशुभ तो चलिए जानते है कौन सी वह बातें है जो शुभ और अशुभ को दर्शाती है?
जानिए, मरने के बाद आपकी आत्मा भटकेगी या फिर बनेंगे आप भूत
किसी आवश्यक कार्य पर जाते समय कोई सांप आपके सीधे हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह शुभ शकुन माना जाता है। यदि बाएं हाथ की ओर से कोई सांप आपका रास्ता काट दे तो आपको सावधान होकर कार्य करना चाहिए। ऐसा होने पर कार्यों में असफलता के योग बनते हैं।
किसी मंदिर में सांप दिखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। यदि शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ शकुन होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
मरा हुआ सांप देखना अशुभ माना जाता है। अत: यदि कहीं मरा हुआ सांप दिखाई दे तो भगवान शिव से क्षमा याचना करनी चाहिए और शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध चढ़ाएं।
यदि किसी व्यक्ति को नाग-नागिन प्रणय करते दिखे तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को नाग-नागिन के सामने रुकना नहीं चाहिए।
यदि किसी व्यक्ति को सांप पेड़ पर चढ़ता दिखाई देता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है।
यदि किसी अमीर व्यक्ति को सांप पेड़ से उतरते हुए दिखाई देता है तो यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा होने पर धन हानि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features