जानिए कब शुरू हो रहा कार्तिक मास, इन उपायों को करने से मिलेगी सुख-समृद्धि..

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों के अनुसार यह दिन भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है। मान्यता है कि इस दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से और उन्हें सच्चे मन से स्मरण करने से भक्तों के सभी कष्ट शीघ्र दूर हो जाते हैं। साथ ही उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें भगवान शिव को जल अर्पित करना, बेल पत्र इत्यादि चढ़ाना शामिल है। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर देते हैं। इसी प्रकार शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिनको करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। आइए जानते हैं-

सोमवार के दिन करें ये उपाय

सोमवार के दिन घर के नजदीक शिव मंदिर में भगवान शिव का पंचामृत से स्नान कराना बहुत ही शुभ माना गया है। स्नान के बाद उन्हें चंदन, भभूत लगाएं और बेलपत्र, धतूरा व शमी पत्र अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही यह भी बताया गया है कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी जीवन में समस्याओं को दूर करने के लिए सबसे उत्तम उपाय है। भगवान शिव का घी से अभिषेक करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। वहीं गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी दुख और पापों मुक्ति मिल जाती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।

इन उपायों से भी भोलेनाथ होते हैं प्रसन्न

सोमवार के दिन दीपदान का भी बहुत महत्व है। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इसके साथ घर में पूजा स्थल में बैठकर 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप भी करें और काले तिल में मिश्रित कच्चा चावल दान करें। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ किसी शिव मंदिर में रुद्राक्ष अर्पित करने से भी विवाहित दंपतियों को सुख की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को सोमवार के दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनना चाहिए और चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com