![]()
मेष– आपकी आय अच्छी बनी रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।
वृषभ– नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।
मिथुन– आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी।
कर्क– योजना बनाएं परन्तु उसे गुप्त रखना अति आवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह– रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।
कन्या– आर्थिक स्थिति में वृद्धि और फंसे कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। ऋण लेने की स्थितियां आएंगी।
तुला– नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा।
वृश्चिक– निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, बाहरी लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।
धनु– पूंउच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि-भवन सम्बंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर– कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।
कुंभ– पूंजी निवेश से पहले कम्पनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।
मीन– नवीन कार्य व्यवसाय प्रारम्भ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features