नई दिल्ली(जेएनएन)। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब अगले रिसेप्शन के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।
क्रिसमस पर बड़ा धमाका करने जा रही हैं बॉलीवुड ये क्वीन, गर्व होगा जानकर…
रिसेप्शन के आखिरी में अनुष्का शर्मा का डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ। वहीं एक और वीडियो में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के साथ अनुष्का शर्मा को ठुमके लगाते हुए देखा गया था। ‘मौजा ही मौजा’ गाने पर डांस करते हुए अनुष्का ने धवन के साथ जमकर डांस किया। इसके बाद एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
अब अनुष्का को शिखर धवन के बेटे जोरावर को गोद में सुलाए हुए देखा गया। यह फोटो शिखर की पत्नी आयशा ने क्लिक करके अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर डाला है। यह फोटो भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर लोगों के कमेंट भी खूब आ रहे हैं।
पीएम मोदी ने दिया था गुलाब का फूल
प्रधानमंत्री ने विराट और अनुष्का को एक सच्चा तोहफा दिया जो सदियों से सच्चे प्यार का प्रतीक माना जाता रहा है। गुलाब का फूल। उन्होंने विराट और अनुष्का को उपहार में एक-एक गुलाब का फूल दिया। पीएम मोदी से मिले इस गिफ्ट को देख, विराट-अनुष्का के चेहरे गुलाब की तरह खिल उठे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी के बाद मुंबई पहुंच गए हैं। वो यहां अपनी अगली पार्टी की तैयारी में लग गए हैं। विराट और अनुष्का 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features