पीरियड्स का सही तरीके से होना किसी भी महिला का स्वस्थ होने का संकेत है। पीरियड्स का अचानक रुकना खतरनाक है। जानिए क्या है वे कारण, जिनकी वजह से गड़बड़ता है मासिक चक्र…
वजन पर नजर रखें। अचानक वजन बढऩे या घटने दोनों से पीरियड्स की साइकिल बिगड़ जाती है।
तनाव मोल न लें। हद से ज्यादा तनाव से माहवारी अचानक रुक जाती है।
थाइरॉइड बढऩे या घटने पर भी मासिक में दिक्कत होने लगती है। पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के कारण भी ऐसा होता है। इसमें कई बार महिला की छाती पर बाल भी आने लगते हैं।
बर्थ कंट्रोल पिल्स से तौबा कर लें। इनसे भी पीरियड्स आने में दिक्कत होने लगती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features