जानिए घर में तुलसी का पौधा लगाने के फायदे और धार्मिक महत्व!

घर में तुलसी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होने से घर पर और उसमें रहने वालों पर विपत्ती नहीं आती। कार्य में सफलता मिलती है। घर में कलह नहीं होती, शांति बनी रहती है। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को देवी मानकर पूजा की जाती है। तुलसी घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा सबसे शुभ है। क्योंकि इसे पानी की दिशा माना जाता है। यहां पर तुलसी का पौधा लगाने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है।

घर में तुलसी लगाने से पहले इस बात का पौधे की देख रेख कैसे करनी है अच्छे से जान लें। क्योंकि तुलसी के पौधे को उगाने के लिए अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। शास्त्र के अनुसार यदि पौधा क्षतिग्रस्त होता है, तो इसका दुष्प्रभाव परिवार के लोगों पर पड़ता है।

तुलसी का पौधा लोगों के जीवन में सुख, शांति और खुशी लाता है। इसलिए इसके आसपास साफ और स्वच्छ रखें। तुलसी किसी भी बीमारी और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देती है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से मानसिक शांति मिलती है।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com