नई दिल्ली। जीरा एक ऐसा मसाला है जो खाने में शुखबू ला देता है। इसके बगैर हम भोजन के स्वाद के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। खास कर दाल में जीरे का तड़का लगाते ही इसका टेस्ट लजीज हो जाता है। जीरे की उपयोगिता केवल खाने तक ही सीमित नहीं बल्कि इसके सेवन से कई लाभ भी हैं। कई रोगों में दवा के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सबसे ज्यादा खासियत यह है कि यह वजन तेजी से कम करता है। आइए जानते हैं इसके और अन्य फायदे के बारे में
अदरक है गुणकारी, जानिए इसके लाभकारी फायदे…
जीरा हमे बहुत सारी बीमारियों से भी बचाता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करता है और साथ ही हार्ट अटैक से बचाता है। वहीं जीरे के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत पाचन तंत्र ठीक करना है। इसे खाने से गैस और शीरर में ऐंठन नहीं होता।
बता दें कि सेहद के अलावा जीरा सौंदर्य को भी निखारता है। दरअसल जीरे में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा पर पड़े विभिन्न दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा त्वचा का काला पड़ जाना या मुरझा जाना जैसे समस्याओं को भी जीरे के कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर ठीक कर सकते हैं।
एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि जीरा पाउडर, के सेवन से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करनें में मदद मिलती है। एक बड़ा चम्मच जीरा एक गिलास पानी मे भिगो कर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे उबाल लें और गर्म गर्म चाय की तरह पिये। बचा हुआ जीरा भी चबा लें। इसके रोजाना सेवन से शरीर के किसी भी कोने से अनावश्यक चर्बी शरीर से बहार निकल जाती है।
जीरे में लौह तत्व प्रयाप्त मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जीरा एनीमिया को ठीक करने में भी सक्षम है। एक चम्मच जीरा खाने से शीरर को चार मिलीग्राम लौह मिलता है। इसमें पाय जाने वाला रेड ब्लड सेल्स एनीमिया के लक्षणों को हराता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features