तुलसी विवाह पर तुलसी देवी और भगवान शालिग्राम का विधिवत विवाह कराया जाता है। इस दिन पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जानिए तुलसी पूजन की संपूर्ण सामग्री।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 5 नवंबर, शनिवार के दिन किया जा रहा है। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। क्योंकि इस दिन ही भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जाग जाते हैं। इस दिन तुलसी विवाह किया जाता है। जिसमें भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह किया जाता है। इस दिन घर के आंगन में तुलसी के पौधे को आंगन में रखकर गन्ने से विधिवत मंडप बनाकर किया जाता है। जानिए तुलसी पूजन के समय किन चीजों का होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं तुलसी पूजन की संपूर्ण सामग्री।
तुलसी विवाह 2022 पूजन सामग्री
- तुलसी का पौधा
- भगवान विष्णु की प्रतिमा
- चौकी
- गन्ना
- मूली
- आंवला
- बेर
- शकरकंद
- सिंघाड़ा
- सीताफल
- अमरूद सहित अन्य मौसमी फल
- धूप
- दीपक
- वस्त्र
- फूल और माला
- सुहाग का सामान
- सुहाग का प्रतीक
- लाल चुनरी
- साड़ी
- हल्दी
तुलसी विवाह 2022 शुभ मुहूर्त
द्वादशी तिथि प्रारम्भ – 4 नवंबर 2022 को शाम 6 बजकर 08 मिनट तक
द्वादशी तिथि समाप्त – 5 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 6 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक
तुलसी विवाह पर करें इस मंत्र का जाप
मां तुलसी और शालिग्राम की कृपा पाने के लिए इस दिन तुलसी को छूते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की हर एक इच्छा पूर्ण हो जाती है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					