जानिए, विश्व के कुछ ऐसे देशों बारे में जहाँ तेजी से बढ़ रही हिन्दू आबादी

इस दुनिया में जब भी कभी हिन्दू आबादी वाले देश की चर्चा होती है तो सबकी जबान पर भारत और नेपाल का नाम आता है, हालांकि इंडोनेशिया में भी हिन्दू धर्म का डंका बजता है। लेकिन हाल ही में अमेरिकी रिसर्च सेंटर की जनसंख्या रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2075 तक दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी होगी। इस रिपोर्ट में राहत की बात यह है कि इसमें कहा गया है कि दुनिया के कुछ देशों में हिन्दू धर्म तेजी से अपनी जड़े जमा रहा है। कुछ देश तो ऐसे है जिनमें तेजी से हिन्दू आबादी बढ़ती जा रही है इनमें से एक है आयरलैंड।जानिए, विश्व के कुछ ऐसे देश बारे में जहाँ तेजी से बढ़ रही हिन्दू आबादी

ये भी पढ़े: जानिए, डोकलाम विवाद सुलझने के बाद तुरंत पीएम मोदी बाद मोदी क्यों पहुंचे ब्रिक्स चीन?

आयरलैंड में हिन्दू आबादी 34 प्रतिशत बढ़ी

अभी तक आयरलैंड एक इसाई देश हुआ करता था, लेकिन यहां तेजी से हिन्दू धर्म पनप रहा है। ईसाई और मुस्लिम लोग हिन्दू धर्म की ओर अग्रसर हो रहे है। आयरलैंड की जनगणना के अनुसार पिछले 5 वर्षों में हिन्दूओं की आबादी में 34 प्रतिशत की वृद्वि दर्ज की गई। जबकि मुस्लिम आबादी में 29 प्रतिशत की वृद्वि हुई।

हिन्दुओं से 6 गुणा अधिक है मुस्लिम आबादी

आयरलैंड की कुल जनसंख्या में 3.8 प्रतिशत की वृद्वि हुई है। आयरलैंड की कुल आबादी 4.76 मिलियन है, जिसमें से 3.73 मिलियन आबादी रोमन कैथलिक है। आंकडों पर गौर करें तो पता चलता है कि इस देश में वर्ष 2011 में हिन्दूओं की आबादी 10,000 थी, जो वर्ष 2016 में बढ़कर 14,000 हो गई। बता दें कि आयरलैंड में मुस्लिम आबादी हिन्दुओं से 6 गुणा अधिक है।

ये भी पढ़े: #BIGBOSS: सलमान खान के साथ काम को लेकर ‘गोपी बहू’ कह गयी बहुत बड़ी बात, जानिए…!

भारत में 2050 तक होंगे 30 करोड़ मुस्लिम

अमेरिकी रिसर्च सेंटर प्यू के अनुसार 2050 तक दुनिया में सबसे अधिक 30 करोड़ मुस्लिम भारत में होंगे। इस रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि भारत में हिन्दूओं की जन्म दर में तेजी से गिरावट होती जा रही है, जबकि मुस्लिम जन्म दर में बढ़ोतरी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वर्ष 2010 से हिन्दू आबादी की वृद्वि दर में आई गिरावट वर्ष 2050 तक जारी रहेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com