जानिए 06 जून 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

विशेष: आषाढ़ मास का प्रारंभ।

रा​शिफल

मेष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिजनेस में कुछ सफलता मिलेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी से बचें। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग और शत्रु तनाव दे सकते हैं। उच्च अधिकारी या संतान के कारण तनाव मिलेगा।

सिंह: शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या: पारिवारिक दा​यित्व की पूर्ति होगी। महिला अधिकारी या किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: शिक्षा के क्षेत्र में श्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वाकांक्षी होना अच्छी बात है, लेकिन उसे व्यवहार में न लाएं, इससे अधिक सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

मकर: जीवनसाथी से जनाव मिल सकता है। बिजनेस से संबंधित कुछ तनाव रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। काम करने से पहले काफी सोच-विचार कर लें।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी राशि का मंगल रक्तचाप में वृद्धि कराएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन: महिला अधि​कारी या राजनेता से सहयोग मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। बिजनेस के मामलों में भी किसी सीमा तक सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com