जानिए 12 अगस्त 2020 का राशिफल

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री कृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव)।

राशिफल

मेष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी परास्त होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें।

वृष: भावुकता में नियंत्रण रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है, लेकिन यात्रा को लेकर सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व में व्यस्त हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सृजन एवं निर्माण के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

धनु: पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कुंभ: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन: रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी रुके हुए कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com