जाने क्यों है दुनिया में सबसे मजबूत फ्रांस का पासपोर्ट

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index 2024) ने दुनिया के मजबूत पासपोर्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर फ्रांस है।

बता दें कि फ्रांस पासपोर्ट धारी 194 देशों में वीजा फ्री (Visa Free) यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक जनवरी में भारत 80वें स्थान पर था, लेकिन फरवरी में वह 85 वें स्थान पर आ गया है।

नए रैंकिंग के अनुसार अब भारत पासपोर्ट धारक कम देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।  चलिए, जानते हैं कि आखिर किस वजह से भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है।

क्यों कम हुई भारत की रैंकिंग

भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट की वजह अन्य देशों में वीजा-मुक्त समझौता है। हाल ही में तुर्की ने कई देशों के साथ वीजा-मुक्त समझौता किया है जिसके बाद उनकी रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है।

हम यह नहीं कह सकते हैं कि भारत का पासपोर्ट कमजोर है। भारत ने भी वीजा-मुक्त को लेकर कई देशों में समझौता किया है। अन्य देशों की रैंकिंग में सुधार के बाद की वजह से भारत की सापेक्षिक स्थिति थोड़ी कमजोर हुई है।

भारत सरकार निरंतर वीजा-मुक्त को लेकर कई देशों के साथ समझौता कर रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा पासपोर्ट प्रक्रिया को आसान बनाने की भी कोशिश की जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि भविष्य में भारतीय पासपोर्ट की ताकत और बढ़ेगी।

कितने देश में कर सकते हैं बिना वीजा की यात्रा

जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार भारत पासपोर्ट धारक केवल 60 देशों में बिना वीजा के सफर कर सकते हैं। अब इसकी संख्या 62 हो गई है। अब इसमें ईरान जैसे नए देश शामिल हो गए हैं। इन देशों में भारत पासपोर्ट धारक 15 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं।

दुनिया के टॉप पासपोर्ट कौन-से हैं

आपको बता दें कि फरवरी में टॉप पर फ्रांस का पासपोर्ट है। इसका साफ मतलब है कि दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट फ्रांस देश का है। फ्रांस के नागरिक दुनिया में 194 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। फ्रांस के अलावा जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर, स्पेन भी टॉप-1 पर है। वहीं दूसरे स्थान पर फिनलैंड, साउथ कोरिया, स्वीडन है।

इसके बाद ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्समबर्ग, यूनाइटेड किंगडम टॉप-3 पर है। अमेरिका का पासपोर्ट की रैंकिंग 6 है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com