दिन की शुरुआत बेहतर हो इसके लिए पेट साफ होना बेहद जरूरी है। ऐसे में यदि घंटों बैठे रहने के बाद भी पेट नहीं साफ होता तो पूरा दिन खराब हो जाता है। अधिक दिनों तक पेट खराब रहने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ऐसा क्या करें कि पेट साफ रहे और दवा भी न खाना पड़े। आज इस लेख में ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे आपको बताने जा रहा हूं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें।
मेथी-सौंफ
मेथी और सौंफ दोनों पेट के लिए लिए रामबाण हैं। शाम में एक-एक चम्मच मेथी और सौंफ को एक साथ अच्छे से धुल के भिगों दें। सुबह उठने के बाद भीगोए हुए पानी को घूट-घूट पीएं। इसके बाद मेथी और सौंफ को चबाकर खा लें। पहले दिन से ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा। एक हफ्ते तक ऐसा करने से पाचन शक्ति मजबूत होगी। इसके साथ ही कब्ज की समस्या से भी निजात मिलेगा।
एक्सरसाइज
यदि आप अधिक दिनों से पेट की समस्या से परेशान हैं तो आप को कुछ दिन सुबह उठना चाहिए। इसके साथ ही मॉर्निंग वॉक करने के बाद कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए। लंबे समय से पेट खराब चल रहा है तो यह सबसे बेहतर तरीका हो सकता है। यदि सुबह नहीं उठ पा रहें हैं तो आप को अन्य घरेलू उपाय अपनाने चाहिए।
खाली पेट ऐसे पीये पानी
सुबह उठकर खाली पेट कम से कम एक लीटर पानी पीएं। शाम को तांबे के बर्तन में पानी रख दें और शुबह उठकर पीएं। यदि ऐसा संभव नहीं है तो गुनगुना पानी पीएं। इसके बाद थोड़ा वॉक करें। नियमित रूप से ऐसा करने पर पेट की लगभग सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
इसके अलावा सुबह खाली पेट शहद और नींबू को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट अच्छे से साफ हो जाता है। इसके साथ ही मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी यह रामबाण होता है। नियमित सेवन से पेट की समस्या के साथ ही मोटापे से भी छुटकारा मिलता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features