झंझारपुर के नर्सिंग स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर से सोमवार को तीन कोरोना पॉजिटिव भाग गए। पीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि दो लोगों का ट्रेस मिल गया है। दोनों एक से दो घंटे में आ जाएंगे। वहीं एक के बारे में पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा कि 10 जून को जिन लोगों के सैंपल लिए गए उनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों को आज भर्ती कराया जा रहा था। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने से पूर्व चिकित्सक डॉक्यूमेंटेशन कर रहे थे। इस बीच वहां से तीन कोरोना पॉजिटिव भाग गए। इसमें से दो प्रखंड के गोपलखा के हैं। वहीं एक नगर पंचायत क्षेत्र के कन्हौली का युवक है। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि गोपलखा के दोनों मरीजों का ट्रेस हो गया है। वे आ जाएंगे। कन्हौली के युवक का ट्रेस नहीं हो रहा है। उसका पता लगाया जा रहा है। 
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features