ठंड में खाली पेट खाएं ये चीजें, बीमारियां रहेंगी दूर

ठंड का मौसम चल रहा है और इस मौसम में हमारा डाइजेशन सिस्टम सुस्त पड़ जाता है। इस मौसम में पानी कम पीने की वजह से बॉडी भी डीहाइड्रेट होने लगती है, और इस चक्कर में बीमार पड़ने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दियों में कुछ चीजें खाली पेट खाने से बीमारियां दूर रहती हैं, और आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। आज हम आपको बताते हैं ठंड में नियमित रूप से खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

पपीता- आप सभी को बता दें कि पपीता हमारी आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। यह पेट की परेशानियों को गायब कर देता है। कहा जाता है खाली पेट खाने वालों के लिए पपीता एक सुपरफूड है। ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है, दिल की बीमारियों को दूर करता है और वजन भी घटाता है।

गुनगुने पानी के साथ शहद- ठंड के मौसम में दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और शहद से कर सकते हैं। शहद मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम से भरपूर होता है। ये आंतों को साफ रखता है। इसे पीने से विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

ओटमील- ओटमील अच्छा ब्रेकफास्ट है। अगर आप कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरा कुछ खाना चाहते हैं तो ओटमील खाएं। ये वजन कंट्रोल करता है।

भीगे हुए बादाम- बादाम में मैगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसे रात में भिगोकर सुबह खाना चाहिए। यह शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है और शरीर को गर्म भी रखता है।

भीगे हुए अखरोट- अखरोट भी भिगोकर खाना फायदेमंद होता है। इसमें पोषक तत्व ज्यादा होते हैं आप 2-5 अखरोट रात में भिगोएं और सुबह उठकर खाली पेट खाएं।

ड्राई फ्रूट्स- एक मुट्ठी मेवा खाने से पेट सही रहता है। कहा जाता है यह न केवल पाचन में सुधार करता है बल्कि पेट के पीएच स्तर को सामान्य करने में भी मदद करता है। किशमिश, बादाम और पिस्ता अपनी डाइट में ठंड के दिनों में शामिल करें। लेकिन अधिक मात्रा में ना खाएं वरना बॉडी पर रैशेज हो सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com