रूस के मैक्सिको की रहने वाली रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला का पेट पिछले 11 महीनों से असाधारण तौर पर बढ़ रहा था। हद तो तब हो गई जब इस महिला का पेट अपने औसत आकार से कई गुना ज्यादा बढ़ गया. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस महिला ने कितनी असहनीय पीड़ा को बर्दास्त किया होगा। महिला को जब तकलीफ ज्यादा बढ़ गई तो महिला ने डॉक्टर से संपर्क किया.

अंग्रेजी वेबसाइट डेलीमेल की खबर के मुताबिक बर्दास्त की हद पार होने के बाद जब यह महिला डॉक्टरों के पास पहुंची तब डॉक्टर्स को लगा कि उसके पेट में लगभग 10 बच्चे पल रहे हैं। लेकिन जब महिला का आपरेशन किया गया तब डॉक्टर भी हैरान रह गए। महिला का ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों को भी नहीं था कि महिला के पेट के अन्दर ऐसा कुछ भी हो सकता है
डॉक्टर उस वक्त बेहद हैरान हुए जब चेकअप के दौरान उन्हें पता लगा कि पेट में बच्चे नहीं बल्कि वो तो एक बड़ा ट्यूमर है। जिसका वजन 31 किलो से भी ज्यादा था। आप सोच कर देखिये कि इतने बड़े ट्यूमर को वो महिला कैसे झेलती होगी। महिला का ये ट्यूमर उसके पेट से 95% बड़ा है।
हालांकि डॉक्टरों ने इस ट्यूमर को पूरा जड़ से निकाल दिया है ताकि ट्यूमर से निकले लिक्वेड के जरा भी हिस्से से इस महिला को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। डॉक्टरों का मानना है कि ये दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर है जो सर्जरी के जरिए किसी के पेट से निकाला गया हो।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features