न्नहा तैमूर जन्म के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले सैफ अली खान और करीना कपूर द्वारा उनके बच्चे का नाम तैमूर रखे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ और अब मां करीना ने कहा है कि वो तैमूर को दूसरा टाइगर पटौदी बनाना चाहती हैं।
लोगों ने पहले ही दिन से ये अटकलें लगानी शुरू कर दी थी कि तैमूर भी बड़ा होकर अपने माता-पिता की तरह अभिनय करेगा लेकिन अब कुछ और ही खबर सामने आ रही है।
सलमान ने आदित्य रॉय कपूर से बोले और किस-किस को ठगोगे….
करीना के पिता रणधीर कपूर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो सभी तैमूर के पास थे और यूं ही बात आई कि तैमूर जल्द ही करिश्मा के बच्चों के साथ खेलने लगेगा। बस तभी करीना ने कहा कि ध्यान रहे कि वो सिर्फ क्रिकेट ही खेले।
आपको बता दें कि सैफ अली खान के पिता और करीना कपूर के ससुर मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन कप्तान रह चुके हैं।
करीना की इस बात को सुनकर तो साफ लगता है कि वो तैमूर को उनके दादाजी की तरह क्रिकेटर बनाना चाहतीं हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
