देश और दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक मुहिम चलायी जा रही हैं। लेकिन इंडोनेशिया के मर्दों ने एक अनोखे अंदाज़ में इस मुद्दे को लेकर आवाज़ उठाई है।

हाल ही में पुरुष स्कर्ट पहने नजर आए। इसी अभियान के लिए पुरूषों ने स्कर्ट पहनी आैर महिलाआें के खिलाफ होने वाली हिंसा का विरोध किया।
एक रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया की 85 प्रतिशत महिलाएं प्रतिदिन मारी-पीटी जाती हैं। इस अभियान को शुरू करने वाले एक उपन्यासकार और न्यू पीपुल्स एलायंस संगठन के सदस्य स्याल्दी सहुदे का कहना है कि अक्सर महिलाओं के कपड़ों को लेकर उन्हें परेशान किया जाता है और उनके कपड़ों से उनका केरेक्टर जज किया जाता है। इसलिए पुरुषों ने मिनी स्कर्ट पहनकर विरोध जताने की पहल की है।
रिटायर्ड कर्नल का बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी महिलाओं का करता था…
इन्डोनेशिया में किए गए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ कि यहां समाज और बदनामी का डर दिखाकर महिलाओं को उन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के मामले में चुप करा दिया जाता है। यही वजह है कि बलात्कार के 90 प्रतिशत ऐसे मामले हैं जिनकी रिपोर्ट इसलिए नहीं लिखी जाती।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features