भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह त्रिपुरा में दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टियां अब पतन की ओर हैं। आज देखा जाए तो कम्यूनिस्ट दुनिया में और कांग्रेस देश में खत्म हो रही है।

ये भी पढ़े : लखनऊ में शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे के समर्थन में दिखने लगे होर्डिंग
शाह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए साउथ एशिया सैटेलाइट का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने सैटेलाइट के जरिए दुनिया भर में देश का मान बढ़ाया है। नोटबंदी को लेकर शाह बोले कि
हमारी सरकार के इस कदम ने पश्चिमी देशों को हैरान किया है।
साथ ही पीएम मोदी की कई योजानाओं के बारे में बताया। त्रिपुरा में अपनी सरकार बनाने पर जोर देते हुए शाह ने कहा कि यहां हमारे 2 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। और अब बाकी राज्यों की तरह यहां भी जल्द ही बहुमत की सरकार बनाएंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features