
मेष– विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकते हैं। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।
वृषभ– यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें।
मिथुन– आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।
कर्क– आपको भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।
सिंह– अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है। विवाह के योग बनेंगे। अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
कन्या– व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।
तुला– आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं, चोट लगने की आशंका है।
वृश्चिक– आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।
धनु– आज आप आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे, जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।
मकर– एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।
कुंभ– पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।
मीन– परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बना पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features