मेष– मन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न होगी। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा ।
वृष-आज भाग्य सहायक रहने पर भी कुछ क्षेत्रों में असफलता के योग हैं। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है।
मिथुन– रोजगार प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा।
कर्क– आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।
सिंह– धन-व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज विरोधियों से परेशानी होगी। अकारण विवाद की आशंका रहेगी।
कन्या– मन में उदासी रहेगी। आज राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा।
तुला– आज प्रयासों में समय रहते सफलता मिलेगी। आजीविका प्राप्ति के नए मार्ग मिलेंगे। शुभ चिंतकों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के लाभ में वृद्धि होगी।
वृश्चिक-कुछ झंझट उत्पन्न होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
धनु– कार्यक्षेत्र से जुड़े कई मसले सुलझ सकते हैं। समय नए निवेश के लिए अच्छा नहीं है, किसी भी प्रकार का निवेश फायदेमंद नहीं होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।
मकर– घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।
कुंभ– यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बाहर के खाने से बचें।
मीन– आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features