दिल्ली-एनसीआर में कल देर रात तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। इससे तापमान में हल्की कमी आई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिलने अनुमान है। ऐसे में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
नजफगढ़ में 44 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, जाफरपुर में 43.8, आया नगर में 43.2, नरेला में 42.8, पूसा में 42.5 व पालम में 42.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। वहीं, 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसमें राजघाट पर सबसे अधिक बारिश 9 एमएम, आया नगर में 3.8, पीतमपुरा व नरेला में 1.5, पूसा व लोधी रोड में 1.0 और रिज में बारिश ट्रेस की गई।
तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान
अधिकतम तापमान—43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान—–29 डिग्री सेल्सियस
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features