दिल्ली और मुंबई में होगा इस न्यूलीवेड कपल का रिसेप्शन...

दिल्ली और मुंबई में होगा इस न्यूलीवेड कपल का रिसेप्शन…

साल की सबसे बड़ी शादी सम्पन्न हो  गई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिये हैं। साथ ही पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ प्यार की डोर से बंधे रहने का वादा भी किया है। खबर बड़ी है, तो उसे बताने का तरीका भी खास होना चाहिये। इस न्यूलीवेड कपल ने इस तरह ये खुशखबरी दुनिया को दी है।दिल्ली और मुंबई में होगा इस न्यूलीवेड कपल का रिसेप्शन...

शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आए विराट और अनुष्का, देखिए दोनों का रॉयल लुकविराट कोहली ने कई मौकों पर अनुष्का शर्मा के लिए अपने जज्बातों का इजहार किया है। लेकिन अनुष्का ने हमेशा इस मामले में चुप्पी साधी है। दिलचस्प बात ये है कि शादी होते ही वो भी पतिदेव के सुर में सुर मिलाने लगी हैं। विराट के ट्वीट करते ही उन्होंने भी उन्हीं अल्फाजों में पूरी दुनिया से ये गुड न्यूज शेयर की है-

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटते ही दावत देने वाले हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में क्रिकेट और फिल्म जगत के दोस्तों के लिए दावत का बंदोबस्त किया गया है। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना हो जाएंगे।

 इन दोनों की शादी की अटकलें उस वक्त तेज हुई थीं जब विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से छुटटी मांगी थी। बीसीसीआई को दिये अपने लीव एप्लिकेशन में उन्होंने इसका कारण ‘पर्सनल’ लिखा था। हालांकि, तब अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने उन खबरों को अफवाह बताया था। यह भी कहा था कि जब वह शादी करेंगी तो उसकी जानकारी पहले ही दे देंगी। हालांकि पूरे परिवार के इटली रवाना होते ही शादी की खबरें दोबारा तेज हो गईं। इस बीच खबर ये भी आई कि दोनों ने शनिवार यानी 9 दिसंबर को ही शादी कर ली है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com