दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और लू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक दिन में ही गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं, लेकिन अब रात में भी आग बरस रही है। ऐसा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के कारण हो रहा है। न्यूनतम तापमान दो दिन से 32 डिग्री से अधिक चल रहा है जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से छ: डिग्री अधिक है। वहीं, दिल्ली का पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46.9 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
| इलाका | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| पीतमपुरा | 46.9 | 34.1 |
| पूसा | 46.4 | 34.1 |
| जाफरपुर | 46.1 | 30.1 |
| आयानगर | 46.0 | 32.4 |
| रिज | 45.5 | 28.4 |
| नजफगढ़ | 45.4 | 30.5 |
| लोदी रोड | 44.7 | 32.1 |
| पालम | 44.0 | 30.6 |
दिल्ली में तापमान
अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस
16 जून को सूर्यास्त शाम 7 बजकर 21 मिनट
17 जून को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features