दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आज फिर से हिंसा भड़क उठी।
हिंसा में एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई है, अब तक 57 लोगों के घायल होने की जानकारी है। सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प को देखते हुए राजधानी के 10 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि यह सारी घटनाएं छह से आठ किलोमीटर के क्षेत्र के अंदर हुई हैं। गृह सचिव अजय भल्ला ने जानकारी दी है कि अब हालात काबू में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक एक पुलिसकर्मी के मौत की पुष्टि हुई है। एक हजार से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना इस बात की ओर इशारा करता है कि यह सुनियोजित साजिश थी। आज दोपहर में कई जगह हालात बहुत तनावपूर्ण थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य बनी हुई है। रात करीब आठ बजे उपद्रवियों ने गोकलपुरी का टायर मार्केट को भी फूंक दिया। यहां उपद्रवियों ने जमकर कोहराम मचाया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features