दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) की कुल 46 सीटों में से शिरोमणि अकाल दल बादल ने 26 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर दिया है। यह दावा मनजिंदर सिंह सिरसा की तरफ से किया गया है। हालांकि फाइनल आंकड़ा शाम सात बजे के बाद मिलेगा। वहीं, डीएसपीपीसी के वर्तमान अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव हार गए हैं। बुधवार दोपहर अशोक विहार स्थित आर्यभट्ट प्रौद्योगिकी संस्थान में बने मतगणना केंद्र से बाहर निकलने मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया को जीत का निशान दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें एक बार फिर बहुमत देकर सेवा का मौका दिया है। 
बुधवार सुबह 8 बजे से लगातार मतगणना जारी है। इस बीच रुझानों और बढ़त के लिहाज से शिरोमणि अकाली दल बादल (SAD) को डीएसजीपीसी के चुनाव में बहुमत मिल चुका है, लेकिन उसके लिए बुरी खबर भी आ रही है। डीएसजीपीसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा अपने प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं।
उधर, ताजा जानकारी के मुताबिक, रुझानों में जहां शिरोमणि अकाली दल को पूर्ण बहुमत मिल चुका है, वहीं शिरोमणि अकाल दल सरना गुट पिछड़ गया है। इसके साथ पहली बार चुनाव लड़ रही जागो ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं, बुधवार शाम पांच बजे तक गिनती पूरी होने की संभावना है। इसके बाद अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे।

DSGMC Elections 2021 Result LIVE:
- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाबी बाग वार्ड 9 से चुनाव हारे।
- बाहरी दिल्ली स्थित वजीरपुर वार्ड दो से शिअद दिल्ली के सुखबीर कालरा 121 वोट से जीते।
- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में वार्ड नंबर 42 दिलशाद गार्डन से बलबीर सिंह 978 वोट से जीते
- पीतमपुरा वार्ड चार से शिअद बादल के महेंद्र पाल सिंह जीते।
- शकूर बस्ती वार्ड आठ से शिअद दिल्ली के बलदेव सिंह 250 वोटों से जीते।
- संतगढ़ से दो राउंड के बाद शिअद बादल की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कौर आगे चल रही हैं।
- रोहिणी वार्ड एक से शिअद बदल के सरबजीत सिंह विर्क 1119 वोट से जीते।
- सरिता विहार से शिअद बादल के गुरप्रीत सिंह जस्सा को मिली जीत।
- वार्ड 4 किशनपुरा मोहिंदर पाल सिंह चड्ढा जीतेवार्ड 6 शक्तिनगर हरविंदर सिंह जीते
वार्ड 7 त्रिनगर जसप्रीत सिंह जीते
46 में से 22 सीटों के रुझान इस तरह हैं
- शिरोमणि अकाली दल बादल-15 पर आगे
- शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना)- चार पर आगे
- जागो-दो पर आगे
- अन्य-एक पर आगे
- शिअद बादल के प्रदेश अध्यक्ष हरमीत सिंह कालकाजी से लगातार आगे चल रहे हैं
- रोहिणी से शिरोमणि अकाली दल बादल का उम्मीदवार आगे।
- हरि नगर वार्ड से शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना) का उम्मीदवार आगे।
- पहले राउंड के बाद मालवीय नगर से शिअद दिल्ली (सरना) का उम्मीदवार आगे।
- पहले राउंड के बाद ग्रेटर कैलाश से जागो के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके आगे चल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी जिससे कि किसी तरह का विवाद न हो।
प्रत्येक चार वर्ष पर होता है चुनाव
नियम के अनुसार प्रत्येक चार वर्षों में डीएसजीपीसी के चुनाव होने चाहिए। लेकिन, किसी न किसी कारणवश इसमें विलंब भी होता रहा है। पहला चुनाव 1974 में और दूसरा 1979 में हुए लेकिन, उसके बाद 1995 में चुनाव हुआ। वर्ष 2002, वर्ष 2007, वर्ष 2013 व वर्ष 2017 में भी चुनाव हुए।
दिल्ली सरकार ने वर्ष 2010 में दिल्ली गुरुद्वारा एक्ट 1971 के नियम-14 में बदलाव किया था। संशोधित नियम के मुताबिक सिर्फ सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत पार्टियां ही डीएसजीपीसी चुनाव लड़ सकती है। चुनाव लड़ने वाली पार्टी का पंजीकरण कम से एक वर्ष पुराना होना चाहिए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features