दिवाली पर मजे से बनाएं बेसन खोया बर्फी

दिवाली पर मजे से बनाएं बेसन खोया बर्फी

दिवाली का त्‍योहार खुशियां ले कर आता है, जिसमें मिठायों को भूले नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर अगर आप भी इंटरनेट पर दिवाली पर मिठाई बनाने की रेसिपी ढूंढने में लगी हुई हैं तो, हम आपकी उल्‍झन को कम कर देते हैं। आज हम आपको दिवाली पर बनाने के लिये बेसन खोया बर्फी की सरल विधि सिखाएंगे।दिवाली पर मजे से बनाएं बेसन खोया बर्फीदीवाली स्‍पेशल: इस तरह से बनाये बिना शुगर के बेक्‍ड अंजीर गुझिया…

बेसन खोया बर्फी बनाने में काफी आसान है और इसे बनाने में ज्‍यादा समय भी नहीं लगता। घर पर आए महमानों को अगर आप यह बेसन खोया बर्फी खिलाएंगी तो वह आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह सकेगें। आइये पढ़ते हैं इसकी रेसिपी –

कितने- 12- 15 पीस

तैयारी में समय- 20 मिनट

पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप मावा खोया
  • 1/2 कप कंडेन्‍स मिल्‍क
  • 1/4 कप पावडर शुगर
  • 1 चम्‍मच कटे काजू
  • 2 चम्‍मच घी
  • 1 चम्‍मच इलायची पावडर

विधि –

  1. एक कढाई में घी गरम करें, फिर उसमें काजू के कटे टुकडे़ डाल कर गोल्‍डन ब्राउन करें और फिर किनारे किसी प्‍लेट पर निकाल कर रख लें।
  2. अब उसी कढाई में बेसन डाल कर हल्‍का भूरा होने तक भून लें।
  3. जब बेसन से घी अलग होने लगे और बेसन से अच्‍छी खुशबू आने लगे तब, बेसन को आंच से उबार कर ठंडा होने के लिये रख दें।
  4. जब तक बेसन ठंडा हो रहा है, तब तक आप कढाई में खोए को डाल कर 2-3 मिनट तक गरम कर लें, जिससे वह थोड़ा ढीला हो जाए।
  5. उसके बाद इसमें कंडेंस मिल्‍क और पावडर शुगर मिक्‍स करें।
  6. अब इसमें इलायची पावडर, भुने हुए काजू के टुकडे़ और बेसन तथा खोया मिक्‍स करें।
  7. अब कढाई को धीमी आंच पर चढाएं और उसमें बेसन और खोए के मिश्रण को डाल कर लगातार चलाती रहें।
  8. जब ये मिश्रण कढाई से चिपकना बंद हो जाए तब इसे निकाल कर एक घी लगी थाली में डाल कर फैला दें।
  9. मिश्रण सूखने के बाद इसे चाकू से मन पसंद शेप में काटें।
  10. आप चाहें तो बर्फी को 30 मिनट या 1 घंटे के लिये फ्रिज में भी रख सकती हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com