एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों घर पर हैं और पति रणवीर सिंह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस घर में अलग अलग तरीकों से टाइम पास भी कर रही हैं। दीपिका ने ब्यूटी से लेकर किचन तक कई काम खुद ने ही करने शुरू कर दिए हैं और उनके अपडेट भी दीपिका सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने सिल्वर मास्क लगा रखा है। लोग इसके मीम भी बना रहे हैं और अब तो दीपिका पादुकोण ने खुद भी इसका मजाक बनाया है।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में दीपिका ने अपने फेस पर एक सिल्वर फेस मास्क लगाया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘वीकेंड के लिए तैयार हो रही हूं।’ दीपिका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और इसमें फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। साथ ही कई लोग उनके मीम भी शेयर कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने अब इस फोटो को शेयर करते हुए खुद को ट्रोल किया है। एक्ट्रेस ने खुद की फोटो को काजू की कतली से कंपेयर किया है। मीम में एक तरफ काजू कतली है तो दूसरी तरफ सिल्वर फेस मास्क लगाए दीपिका की तस्वीर। काजू कतली के ऊपर ‘काजू कतली’ और दीपिका के फोटो पर काजू कतली प्रो मैक्स लिखा हुआ है। उन्होंने खुद ही अपनी फोटो को काजू कतली का प्रो मैक्स वर्जन बताया है।
इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस ने अपने कपड़ों, लुक आदि को लेकर खुद के मीम शेयर किए हैं। अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 83 में अपने पति रणवीर के साथ नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे और फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features