देशभर में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान देशवासियों से अपने घरों दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है। इस अभियान की शुरूआत खुद पीएम मोदी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर करेंगे। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।
आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का ऐलान किया है। जो पंद्रह अगस्त तक चलेगा।
पीएम मोदी करेंगे इस अभियान की शुरुआत
इस दौरान देशवासियों से अपने घरों, दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी ( डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है। इस अभियान की शुरूआत खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर करेंगे।
केंद्र सरकार ने इस दौरान राज्यों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और तिरंगे से लोगों को जोड़ने से जुड़ी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में देश इस साल एक नया रिकार्ड बनाएगा।
दस करोड़ लोगों ने अपनी फोटो तिरंगे के साथ भेजी
उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही 2022 में शुरू किए गए इस अभियान में 2022 में कुल छह करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो मंत्रालय के साथ साझा की थी। जबकि 2023 में दस करोड़ लोगों ने अपनी फोटो तिरंगे के साथ भेजी थी। इस साल यह संख्या और भी बढ़ेगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगा कैनवास व तिरंगा गोष्ठी जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को यह भी बताया जाएगा कि राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक तिरंगा कैसे अस्तित्व में आया। इससे पहले देश में कौन-कौन से झंडे प्रचलन थे।
सांसद भी निकालेंगे तिरंगा रैली
इस अभियान के दौरान 13 अगस्त को देश के सांसद भी एक तिरंगा रैली निकालेंगे। यह रैली भारत मंडपम से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक निकाली जाएगी। शेखावत ने बताया कि सभी सांसदों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह रैली बाइक रैली होगी।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					