देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3.20 लाख पहुंच गई है और कुल 9,195 लोगों की जान भी जा चुकी है। हालांकि अच्छी बात यह है कि वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 1.62 लाख से अधिक हो गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 8,048 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 11,929 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 311 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 20 हजार 922 पहुंच गई है। इसमें से 1,49,348 एक्टिव केस हैं, अब तक 1,62,379 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 9,195 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात में नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। महाराष्ट्र में 3,427 नए मामले पाए गए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04,568 हो गई है। राज्य में अब तक 3,830 लोगों की जान जा चुकी है। तमिलनाडु में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य में कोरोना से और 30 मरीजों की जान चली गई है। राज्य में एक दिन में 1,989 नए मामले भी सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 42,687 पर पहुंच गया है। इनमें से 23 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं और 18 हजार से कुछ अधिक ही सक्रिय मामले हैं।राजधानी में लगातार दूसरे दिन दो हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आए। पिछले चौबीस घंटे में 2,134 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 38,958 हो गया है। इस दौरान 57 लोगों की मौत भी हुई है।
देश में कुल संक्रमित
राज्य – संक्रमित
महाराष्ट्र – 1,04,568
तमिलनाडु – 42,687
दिल्ली – 38,958
गुजरात – 23,038
उत्तर प्रदेश – 13,118
राजस्थान – 12,401
बंगाल – 10,698
मध्य प्रदेश – 10,641
कर्नाटक – 6,824
हरियाणा – 6,749
बिहार – 6,290
आंध्र प्रदेश – 5,965
जम्मू-कश्मीर – 4,878
तेलंगाना – 4,737
ओडिशा – 3,723
असम – 3,718
पंजाब – 3,063
केरल – 2,407
उत्तराखंड – 1,785
झारखंड – 1,711
छत्तीसगढ़ – 1,512
त्रिपुरा – 1,046
गोवा – 523
हिमाचल प्रदेश – 502
मणिपुर – 449
लद्दाख – 437
चंडीगढ़ – 345
पुडुचेरी – 176
नगालैंड- 163
मिजोरम – 107
अरुणाचल – 87
सिक्किम – 63
मेघालय – 2744
अंडमान-निकोबार – 38
दादरा और नगर हवेली- 35
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features