धुंध की चादर ने पूरी दिल्ली-एनसीआर को ढक लिया है। धुंध का यह सिससिला बुधवार से ही जारी है। वहीं इसकी वजह से राजधानी में आने और जाने वाली 15 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं 30 देरी से चल रही हैं जबकि 11 ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है।
SBI का बड़ा खुलासा: अब 2000 रुपये के नोट वापस ले सकता है आरबीआई…
यही नहीं दिल्ली में ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दी है। जहां बुधवार को दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते नजर आए। पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को देर रात में कोहरे ने एक बार फिर दिल्ली को आगोश में ले लिया। मौसम विभाग की मानें तो 23 दिसंबर के बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इससे ठंड का अहसास होगा। आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.4 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.7 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
तापमान में गिरावट से ही ठिठुरन का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। जबकि उसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरने का अनुमान है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी में घने से घना कोहरा पड़ेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features