नई फिल्म का एलान किया विवेक अग्निहोत्री ने बोले इस बार महाभारत से प्रेरित होगी कहानी

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर अपनी फिल्म के जरिए जल्द ही बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल उन्होंने आज यानी 21 अक्टूबर को अपने नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘द ताशकंद फाइल्स’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अब जल्द ही एक और फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने इस नए प्रोजेक्ट का एलान भी कर दिया है। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म का नाम ‘पर्व: धर्म की एक महाकाव्य कथा’ होगा, जो एस एल भैरप्पा की किताब ‘पर्व’ पर आधारित है।

विवेक अग्निहोत्री ने किया एलान

विवेक अग्निहोत्री ने आज यानी 21 अक्टूबर को बेंगलुरु में फिल्म की घोषणा की और अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकरी दी। एक पोस्ट में उन्होंने ‘पर्व’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ‘बड़ी घोषणा, क्या महाभारत इतिहास है या पौराणिक कथा? हम पद्म भूषण डॉ. एस एल भैरप्पा की ‘आधुनिक क्लासिक’ प्रस्तुत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं। पर्व- धर्म की एक महाकाव्य कथा। यही कारण है कि पर्व को  कहा जाता है।

शुरू हो चुका है फिल्म पर काम

इसके बाद एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री  और एस एल भैरप्पा कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में यह भी बताया कि ‘पर्व’ क्या है। वीडियो को सुनने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी महाभारत पर आधारित होने वाली है। इसके साथ ही यह फिल्म तीन पार्ट्स में होगी, जिस पर काम भी शुरू हो चुका है।

यूजर्स ने ऐसे दिए रिएक्शन

विवेक अग्निहोत्री के नए प्रोजेक्ट पर यूजर्स अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में डायरेक्टर को उनके नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा ‘फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं’। एक तीसरे यूजर ने लिखा ‘आपके नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई सर, नए युग ‘पर्व’ की प्रतीक्षा। इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी उनको इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com