नए साल में शनि की राशि में ग्रहों की युति कुछ राशि वालों के लिए साबित होगी लाभकारी, जानें इन के बारे मेंं..

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की युति अति महत्वपूर्ण मानी गई है। साल 2022 अब खत्म होने वाला है। साल के आखिरी दिनों में ग्रह-नक्षत्रों की युति कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। शनि की मकर राशि में शनि, बुध व शुक्र की युति से चार राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। शनि वर्तमान में अपनी राशि मकर में विराजमान हैं। ऐसे में शनि की मकर राशि में तीन ग्रह शनि, बुध व शुक्र मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। जानें साल 2023 की शुरुआत किन राशियों के लिए रहेगी शानदार- मेष राशि- मकर राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में मेष राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलने की संभावना है। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकुल यह समय अनुकूल रहने वाला है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शनि, बुध व शुक्र की युति से बनने वाला त्रिग्रही योग लाभकारी रहने वाला है। कर्क राशि वालों को धन लाभ होने के आसार हैं। संपत्ति में लाभ हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फल लेकर आएगा। इस अवधि में नौकरी पेशा करने वाले जातकों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के आसार हैं। वैवाहिक जातकों के जीवन में खुशहाली आ सकती है। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग आकस्मिक धन लाभ लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com