मुलायम सिंह यादव के करीबी अमर सिंह को सपा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

उन्हें यह पद समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दिया है। वह राजपूत समाज से आते हैं। हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी में पारिवारिक कलह चल रही थी।
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच झगड़ा सुर्खियों में था। अखिलेश यादव ने उस झगड़े को पारिवारिक ना होकर राजनीतिक बताया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features