नई दिल्ली : नोटबंदी के बाद कुछ लोगों का काम काफी बढ़ गया है। आरबीआई ने बैंक अधिकारियों की दुश्वारियां तो हम सबको नजर आ रही हैं, लेकिन लोकायुक्त अधिकारी भी कम परेशान नहीं हैं।

सबसे बड़ा एलान, अगले महीने से बंद होंगे नए 500-2000 के नोट
भ्रष्ट अधिकारियों के यहां से छापेमारी के दौरान बरामद किए गए रुपयों में जो 500 और 1000 के नोट अब अमान्य हो चुके हैं, उन्हें वैध मुद्रा बनाए जाने से पहले हर एक नोट की फोटोकॉपी करना, उसकी तस्वीर लेना और फिर उसकी विडियोग्रफी करने का भारी-भरकम काम इन लोकायुक्त अधिकारियों के जिम्मे है।
भ्रष्ट अधिकारियों के पास से जब्त रुपये कर्नाटक के अलग-अलग स्ट्रॉन्गरूम्स में भरे हुए हैं। 10.34 करोड़ की यह राशि 500 और 1,000 के नोट की शक्ल में है। अब लोकायुक्त पुलिस ने विशेष लोकायुक्त अदालतों से इन रुपयों को सरकारी खजाने में ले जाने की अनुमति मांगी है, ताकि इन्हें मान्य मुद्रा में तब्दील किया जा सके। इसी को देखते हुए अब उन्हें सभी नोटों की फोटोकॉपी, फोटोग्रफी और विडियोग्रफी करने का काम सौंपा गया है। चूंकि पुराने नोटों को नए नोटों से बदलवाने की आखिरी समयसीमा 31 दिसंबर 2016 ही है, ऐसे में अधिकारियों को यह काम इस तारीख तक पूरा करना होगा।
बड़ा झटका: फिर से बंद होने जा रहे 2000 के नये नोट; जानिए अंतिम तिथि..
ये है अमीर बनने के अचूक नुस्खे, इन्हें अपनाकर आप भी हो सकते हैं मालामाल
बाद में जो अधिकारी बरी हो जाएंगे, उनके पैसे नई करंसी में उन्हें लौटा दिए जाएंगे। फिलहाल करीब 400 भ्रष्ट अधिकारियों के पास से जब्त किया गया रुपया लोकायुक्त पुलिस के पास है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features