पंजाब के मोगा में जमीन विवाद की सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कांस्‍टेबल की हुई मौत

जमीन विवाद में झगड़े की सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम पर कुद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। एक एएसआइ एवं हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है फायरिंग करने वाला व्‍यक्ति मौके से भाग गया, लेकिन बाद में वह जिस गाड़ी से भागा था उसका एक्‍सीडेंट हाे गया। इसक बाद वह अस्‍पताल पहुंचा।

घटना देर रात की है। देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। विवाद की सूचना मिलपे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने छतों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। सीआइए स्टाफ प्रभारी एएसआई त्रिलोचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फरीदकोट मैडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। एक अन्य मुलाजिम भी घायल हुआ है।

मोगा के गांव खोसा पांडो में सोमवार की मध्यरात्रि करीब सवा 1:00 बजे जमीन के विवाद में  पड़ोसियों के साथ हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने थाना सदर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग कर रहे लोगों ने फायरिंग पुलिस पर करना शुरु कर दिया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद भी लोगों को शांत होने के लिए कहा, लेकिन जब फायरिंग जारी रही। तो थाना सदर पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीआइए स्टाफ मोगा, थाना सिटी वन एवं अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंचने लगी। ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे एक युवक ने देखा कि पुलिस का जमावड़ा होने लगा है तो उसने पुलिस पर सीधे अंधाधुंध फायरिंग में शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई चारों तरफ से पुलिस की घेराबंदी देख आरोपित रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

बाद में पुलिस घायलों को मथुरादास सिविल अस्पताल लेकर आई। वहां हेड कांस्टेबल 45 साल के जगमोहन सिंह की मौत हो गई। सीआइए स्टाफ प्रभारी त्रिलोचन सिंह की गंभीर हालत देखते हुए फरीदाकोट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एक अन्य हेड कॉन्टेबल  बेदम सिंह भी गोली लगने से घायल हुआ है उसे डी एम सी रेफर किया गया है।

पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले व्‍यक्ति की पहचान गांव के ही गुरविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में ग्रामीण काला सिंह व गुरदीप सिंह भी घायल हुए हैं। सभी को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जाता है कि पुलिस पर फायरिंग कर भागे गुरविंदर का दौलतपुरा गांव के निकट एक्सीडेंट हो गया। उसे मथुरादास सिविल अस्पताल लाया गया। जैसे ही पता चला कि यह वही व्यक्ति है जिसने पुलिस पर फायरिंग की। तो पुलिस ने अस्‍पताल के इमरजेंसी वार्ड को पुलिस ने घेरे में ले लिया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com