दिल्ली प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़े वाली की बात कहने पर कांग्रेस और अन्य दलों की ओर से उड़ाए जा रहे मजाक का जवाब देने की तैयारी की है।
इस कड़ी में भाजपा ने पकौड़े पर चर्चा करेगी। भाजपा सोमवार को चर्चा कराएगी। दरअसल पार्टी ने यह निर्णय चार साल पहले चाय पर चर्चा की सफलता के चलते लिया है।
इस कड़ी में भाजपा ने पकौड़े पर चर्चा करेगी। भाजपा सोमवार को चर्चा कराएगी। दरअसल पार्टी ने यह निर्णय चार साल पहले चाय पर चर्चा की सफलता के चलते लिया है।
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के अनुसार सोमवार को पूरी दिल्ली में पकौड़े पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पकौड़े के कथन का विपक्षी दल मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि छोटे कामगारों के लिए ये सम्मान की बात है।
इस कारण इस कार्यक्रम का मकसद छोटे कामगारों को सम्मान प्रदान करना है। क्योंकि प्रधानमंत्री के पकौड़े वाली बात कहने के बाद से भाजपा की किरकिरी हो रही है।
भाजपा लेगी आप से बदला
मनोज तिवारी पकौड़े पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी से भी दो-दो हाथ करने की तैयारी की है। दरअसल मनोज तिवारी चाहते है कि लोग विपक्ष की बातों में आकर मोदी सरकार पर अपना भरोसा ना खो दें, इस कारण यह कार्यक्रम बहुत अहम बनाया गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features